शामली, मई 5 -- शामली। जिला अस्पताल में दूसरे दिन भी इंटरनेट सेवाएं बंद होने के कारण मरीजों की खून जांच नही हो पाई वही ओपीडी पर्चे भी मैन्युअल तरीके से बनए गए। जिस कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा। जिसके चलते मरीजों को निजी लैबों का रूख करना पड़ा। बीते रविवार रात्रि को आई तेज आंधी और बारिश के चलते जिला अस्पताल की इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई थी। जो दो दिन बाद भी ठीक नही हो पाई है जिस कारण दूसरे दिन भी मरीजों की खून जांच नही हो पाई। बता दे कि जिला अस्पताल में रोजाना करीब डेढ हजार मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते है। वही ओपीडी में बैठे चिकित्सक अस्पताल में पहुचे रोजाना करीब 250 से अधिक मरीजों को रोग जांच करने के लिए खून जांच कराने की सलाह दी जाती है, जिसके बाद मरीजों की अस्पताल में ही नि:शुल्क खून जांच की जाती है। जिसके बाद ही मरीज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.