महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलेवासियों के लिए राहत भरी खबर है। हार्ट अटैक के मरीजों को इलाज कराने के लिए अब गैर जनपद नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में त्वरित इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अस्पताल में छह बेड कार्डियोलोजी यूनिट संचालित होगी। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 100 बेड वाले जिला अस्पताल में हर रोज करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इसमें दिल के मरीज भी शामिल हैं। लेकिन कोर्डियोलोजिस्ट की तैनाती नहीं होने से ऐसे मरीजों को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया जाता है। त्वरित इलाज नहीं मिलने से मरीज की सांसत हो जाती है। शासन ने ऐसे मरीजों को त्वरित इलाज देने की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। शासन के आदेश मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है।जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने कहा, हार्ट अटैक क...