नोएडा, अप्रैल 27 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। तीन हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें उल्टी-दस्त और डिहाईड्राइेशन से पीड़ित रोगी भी शामिल थे। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय राणा ने कहा कि 3022 मरीजों का ओपीडी में इलाज किया गया। आभा स्कैन के जरिए 2158 मरीजों का पंजीकरण किया गया है। आंखों के सबसे अधिक ऑपरेशन हुए। कुल 31 मरीजों के आंख के ऑपरेशन किए गए। वहीं दो सिजेरियन ऑपरेशन हुए। जनरल ऑपरेशन थिएटर में 13 माइनर और सात बड़े ऑपरेशन किए गए। कुत्ते के काटने के कारण 64 नए मरीजों को टीके गए। यह भी पढ़ें- बुखार-डायरिया के बढ़े मरीज, त्वचा की बीमारियां भी हमलावर पुराने 363 मरीजों को टीके की खुराक लगाई गई। पांच मेडिकोलीगल किए गए। अमरनाथ श्रृद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच जारी है। ...