पिथौरागढ़, जून 8 -- पिथौरागढ़। नगर स्थित बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद लोगों की भीड़ जुटी। सोमवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस दौरान जनपद सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज को आए थे। अस्पताल में सर्वाधिक भीड़ फिजीशियन व बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष के बाहर देखते को मिली। इस दौरान चिकित्सक ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...