पिथौरागढ़, जून 22 -- पिथौरागढ़। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में साप्ताहिक अवकाश के बाद लोगों की भीड़ जुटी। सोमवार को अस्पताल में सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मरीज पर्चा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सर्वाधिक मरीज खांसी,जुकाम, गले में दर्द की परेशान के इलाज को पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...