महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कैंसर पीड़ितों को त्वरित इलाज लेने में परेशानी नहीं होगी। इसके लिए जिला अस्पताल में छह बेड का डे केयर कैंसर यूनिट बनेगा। यूनिट में वेंटिलेटर और ईसीजी सुविधा रहेगी। इतना ही नही मरीसें की देखभाल के लिए यूनिट में डॉक्टर और पैरामेडिकल कर्मचारी की ड्यूटी रहेगी। पीड़ित को यूनिट में भर्ती कर देखभाल किया जाएगा। शासन ने कैंसर पीड़ितों को त्वरित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया है। इसके लिए जिला अस्पताल में डे केयर कैंसर यूनिट संचालिक करना है। शासन का आदेश मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया। पुरानी इमरजेंसी में छह बेड का डे केयर कैंसर यूनिट संचालित करने के लिए कोशिश तेज कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो 15 मार्च से यूनिट संचालित हो जाएगा। यूनिट में कैंसर पीड़ितों को भर्ती कर देखभाल किया जाएगा। इस...