वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल में सांस रोगी भटक रहे हैं। यहां चेस्ट विशेषज्ञ नहीं हैं। इस कारण गंभीर मरीजों को रेफर करना पड़ता है। लंबे समय से चेस्ट विशेषज्ञ की मांग चल रही है लेकिन यहां पर किसी की तैनाती नहीं हुई।जिला अस्पताल में 2019 में चेस्ट फिजिशियन रिटायर हुए थे। तब से किसी की तैनाती नहीं हुई है। यहां हर रोज सांस और एलर्जी के सौ से अधिक रोगी आते हैं। उन्हें जनरल फिजिशियन ही परामर्श देते हैं। उनमें गंभीर मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल के एमएस डॉ. प्रेमप्रकाश ने बताया कि हम लोगों ने चेस्ट फिजिशयन की मांग की है। इस संबंध में पत्राचार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.