सीतापुर, मई 24 -- सीतापुर, संवाददाता। जिला अस्पताल परिसर में शनिवार रात गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड अजय सिंह ने एक युवक को सही जगह गाड़ी खड़ने को कहा तो युवक नाराज हो गया। इस पर दोनों में नोकझोक के बाद बात बढ़ गई। यह भी पढ़ें- वाहन मालिक होमगार्ड से बोला, तुमने पी रखी है..वीडियो वायरल इसी बीच युवक ने गुस्से में आकर डंडे से होमगार्ड पर हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड अजय सिंह के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गए। घ...