मुजफ्फर नगर, मार्च 11 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने और आमजन को सुलभ चिकित्सा मुहैया कराने के लिए सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सक्रियता दिखाई। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी विंग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल उपस्थिति पंजिका देखी, बल्कि मेडिसिन स्टॉक, ड्रेसिंग बॉक्स और कोल्ड चेन के रख-रखाव की बारीकी से जांच की। सीएमओ डा. सुनील कुमार तेवतिया मंगलवार को पहले सीएचसी मखियाली पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले कोल्ड चेन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि वैक्सीन की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तापमान रजिस्टर को अपडेट रखा जाए। ओपीडी और पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों से सीधा संवाद कर अस्पताल की फीडबैक ली। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.