नोएडा, मार्च 29 -- जिला अस्पताल ने शासन को पत्र लिखा कैंसर डे केयर जिम्स में शुरू करने का आग्रहनोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में कैंसर डे केयर शुरू नहीं होगा। प्रबंधन ने शासन को पत्र लिखकर इसे जिम्स में शुरू करने का आग्रह किया है। पत्र में कैंसर डे केयर के लिए प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी और सुविधाएं न होने का हवाला दिया है।प्रत्येक जिले के जिला अस्पताल या किसी अन्य सरकारी चिकित्सकीय संस्थान में एक डे केयर सेंटर शुरू करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। इसका मकसद है कि कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी सहित अन्य इलाज के लिए बार-बार कैंसर अस्पतालों का चक्कर न लगाना पड़े। कैंसर डे केयर सेंटर में कीमोथेरेपी, कैंसर से संबंधित सामान्य जांच, दवा आदि की सुविधा मरीजों को मिलेगी। कैंसर के इलाज के दौरान कीमोथेरेपी एक अहम प्रक्रिया है। इसे कई ...