नोएडा, फरवरी 26 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। जिला अस्पताल में जल्द ही कैंसर डे केयर शुरू होगा। यहां कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। ग्रेटर नोएडा के जिम्स में भी इसे शुरू करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। जिला अस्पताल में पिछले साल ही कैंसर डे केयर शुरू करने की घोषणा की गई थी, जिसमें कीमोथेरेपी कराने वालों के लिए अलग से वार्ड बनाया जाएगा। वार्ड में आठ से दस बेड होंगे। इसके लिए डॉक्टर सहित स्वास्थ्यकर्मियों की भी तैनाती होगी। कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा नजदीक उपलब्ध कराने, खर्च कम करने, कीमोथेरेपी के लिए कैंसर अस्पतालों से मरीजों की संख्या कम करने के लिए यह सुविधा शुरू के उद्देश्य से कैंसर डे केयर बनाया जा रहा है। जिला अस्पताल प्रबंधन को कैंसर डे केयर शुरू करने के लिए जल्द ही कीमोथेरेपी मशीन मिलने की उम्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.