जिला अस्पताल में केक काटकर मनाया डॉक्टर्स डे
नैनीताल, जुलाई 1 -- नैनीताल। बीडी पांडे जिला अस्पताल में बुधवार को डॉक्टर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी डॉक्टरों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और मरीजों की सेवा का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने कहा कि डॉक्टर्स डे हमें मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारी और समर्पण की याद दिलाता है। अस्पताल परिवार ने भी चिकित्सकों का सम्मान किया और उनके कार्यों की सराहना की। फिजिशियन डॉ. एमएस दुगताल, डॉ. मोनिका कांडपाल, डॉ. नरेंद्र रावत, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ. सुधांशु, डॉ. दीपिका लोहनी, डॉ. अनिरुद्ध गंगोला, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. ममता पांगती, डॉ. कोमल गुरुरानी, डॉ. यति आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- लेक सिटी वेलफेयर क्लब के शिविर में 25 ने किया रक्तदान यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल के छह डॉक्टरों के तबादले पर नाराजगी यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.