जिला अस्पताल में कूलर, आरओ और पेयजल इंतजाम दुरुस्त करें
बलिया, मई 21 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जिला अस्पताल में इंतजामों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। सीएमओ को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जिला अस्पताल के सभी कमरों में कूलर लगाने, आरओ प्लांट, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई, प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।डीएम की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन सभागार में बैठक हुई। बताया गया कि जिला स्वास्थ्य समिति एवं आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जिले में 15 मई से 14 अगस्त तक विशेष अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव-गांव अभियान चलाकर पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.