नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को कुत्ता काटने के 359 मामले पहुंचे। मरीजों को एंटीरेबीज इंजेक्शन की खुराक लगाई गई। अस्पताल की ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। 3768 मरीजों का ओपीडी पंजीकरण हुआ। वहीं मेडिकोलीगल के सात मामले अस्पताल में पहुंचे।अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कुत्ते के काटने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रोजाना 300 से 400 लोगों को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाया जा रहा है।वहीं आकस्मिक विभाग में गुरुवार की रात थोरैकोलुम्बर क्षेत्र में गहरे घाव के लिए शल्य चिकित्सा ऑपरेशन किया गया। थोरैकोलुम्बर क्षेत्र रीढ़ की हड्डी का वह हिस्सा है जहां रीढ़ की हड्डी आपस में मिलती है। यह क्षेत्र रीढ़ की हड्डी के कठोर और लचीले हिस्सों के बीच एक मुख्य आधार बिंद...