जिला अस्पताल में कंडोलेंस, मरीज हुए परेशान
बरेली, मई 16 -- जिला अस्पताल में कंडोलेंस, मरीज हुए परेशान बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला दाल में शनिवार को कंडोलेंस हो गया। एक दिन पहले जिला अस्पताल के वार्ड बॉय प्रदीप पाठक की मौत हो गई थी। शनिवार को डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखा और शोक व्यक्त किया। 12 बजे ओपीडी बंद हो गई। इसके चलते ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पर्चा लेकर मरीज ओपीडी में भटकते रहे। मरीजो ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि कंडोलेंस बिना किसी पूर्व सूचना के हुआ है। 12 बजे तक पर्चे बने और उसी समय ओपीडी बंद कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.