जिला अस्पताल में और तीन डॉक्टर हुए कम
मुरादाबाद, जून 4 -- पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मंडलीय जिला अस्पताल में तीन डॉक्टर और कम हो गए हैं। दो नेत्र चिकित्सकों और एक ईएनटी सर्जन का तबादला हो जाने से यह स्थिति सामने आई है। जिला अस्पताल के नेत्ररोग विभाग में कार्यरत डॉ.एचके मित्रा व डॉ.मोनिका सेन, ईएनटी सर्जन डॉ.जितेंद्र का तबादला दूसरे जनपद में हो गया है। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि अस्पताल में स्वीकृत 47 पदों के सापेक्ष अब 31 डॉक्टर रह गए हैं। हालांकि, नेत्र विभाग में दो और चिकित्सक कार्यरत हैं। फिजीशियन, चेस्ट फिजीशियन और मनोरोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं जिन पर चिकित्सकों की तैनाती सुनिश्चित कराने का अनुरोध पत्र स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.