जिला अस्पताल में ऑर्थो मरीजों को प्लास्टर कर रहे बाहरी लड़के
उरई, जून 15 -- उरई, संवाददाता। जिला अस्पताल की ओपीडी का प्लास्टर रूम बाहरी लड़के चला रहे हैं। दो कर्मचारियों के होने के बावजूद हड्डी टूटने के मरीजों के प्लास्टर से लेकर सभी अनट्रेंड कर रहे हैं। बाहरी लड़कों की लापरवाही से ऑर्थो मरीजों को कभी भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। शासन प्रशासन के स्पष्ट निर्देश है कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सभी दवाइयां इत्यादि के साथ शासन से मिलने वाली सुविधाओं के साथ अच्छा इलाज किया जाए। इसके लिए जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है। लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी तक में बाहरी लड़कों की दखलंदाजी बहुत ज्यादा देखने को मिल रही है। हालात यह हैं कि यह बाहरी लड़के मरीज के इलाज से लेकर सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल जिला अस्पताल की ओपीडी के प्लास्टर रूम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.