मऊ, अप्रैल 21 -- मऊ, संवाददाता। जिला अस्पताल में एसी के नाम पर फर्जी बिल भुगतान का मामला सोशल मीडिया पर सामने आते ही हड़कंप मच गया। पूरे प्रकरण को सीएमएस डॉ. धनंजय ने गंभीरता से लेते हुए जांच का आदेश जारी किया है। कहा कि जांच के दौरान दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमएस डॉ. धनंजय ने बताया कि वर्ष 2022 में तत्कालीन सीएमएस डॉ. नाहिदा खातून की तैनाती थी। आयुष विभाग के चिकित्सक डॉ. मुर्तुफा अंसारी ने तत्कालीन सीएमएस को एसी गिफ्ट में प्रदान किया था। लेकिन जिला अस्पताल के तत्कालीन लिपिक ने गिफ्ट किए गए एसी का बिल बनाते हुए भुगतान करा लिया। यह भी पढ़ें- किराए की कोख मामले में सौदेबाजी की जांच शुरू सोशल मीडिया पर एसी बिल भुगतान का मामला सामने आते ही जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस बाबत सीएमएस डॉ. धनंजय ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए प...