शामली, फरवरी 26 -- जिला अस्पताल में पिछले करीब एक माह से एक डायलेशिस मशीन बंद होने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना 15 से अधिक किडनी मरीज डायलेशिस कराने पहुंचते हैं, लेकिन मशीन खराब होने से उपचार व्यवस्था प्रभावित हो गई है। जिला अस्पताल में कुल पांच डायलेशिस मशीनें स्थापित हैं। इनमें से एक मशीन का हीटर चैम्बर खराब हो जाने के कारण वह करीब एक माह पहले बंद हो गई थी। मशीन खराब होते ही डायलेशिस स्टाफ ने इसकी सूचना तत्काल अपर अधिकारियों को दे दी थी, ताकि जल्द से जल्द मरम्मत कराई जा सके। हालांकि, अब तक मशीन दुरुस्त नहीं हो सकी है। मशीन बंद होने से शेष चार मशीनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। कई मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, वहीं कुछ को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है, ज...