फतेहपुर, फरवरी 16 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल में एक्सरे कराने आ रहे मरीजों से अवैध वसूली किए जाने के मामले में सीएमएस ने लैब टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। रेडियोलॉजी विभाग में तैनात आउटसोर्स एक्सरे टेक्नीशियन पर मरीजों से अवैध धन वसूली का आरोप लगा है। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि रेडियोलॉजी विभाग में सेवा प्रदाता कंपनी इण्डो इन्फो प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के माध्यम से तैनात अतुल कुमार एक्सरे कराने आए मरीजों और तीमारदारों से वसूली करते हैं। 12 फरवरी को सदर तहसील में तैनात लेखपाल शैलेश तिवारी जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनकी उपस्थिति में एक मरीज से एक्सरे करने से पहले 100 रुपये की मांग की गई। मरीज ने सौ रुपये अतुल कुमार को दिये। लेखपाल ने इसकी शिकायत सीएमएस से की। सीएमएस ने जांच की तो माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.