रामपुर, अप्रैल 24 -- रामपुर,संवाददाता। जिला अस्पताल में शुक्रवार को ओपीडी काउंटर पर मरीज और तीमारदार लंबी कतार देखने को मिली। इन दिनों मौसम में हो रहे तेज उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश, उल्टी-दस्त जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. दशरथ सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज बदल रहा है। सबसे ज्यादा मरीज डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर पहुंचे। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोगों में पेट की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में उल्टी व दस्त के 70 मरीजों का हुआ इलाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...