जिला अस्पताल में उमड़ रही मरीजों की भीड़, 1198 ने कराया पंजीकरण
महाराजगंज, अगस्त 21 -- महराजगंज, निज संवाददाता। बदले मौसम में लोगों का स्वास्थ्य बहुत तेज प्रभावित हो रहा है। गुरूवार को अस्पताल खुलते ही मरीजों की भीड़ हो गई। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी मरीजों से पट गया। दो बजे तक चली ओपीडी में 1198 मरीज इलाज के पहुंचे थे। ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में हलचल तेज हो गई। बीमारी से गंभीर 17 मरीजों को भर्ती करना पड़ा।
बारिश का प्रभाव बारिश के बाद तेज धूप हो रही है। इससे लोग बहुत जल्द बुखार और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। गुरूवार को ओपीडी में पहुंचे 1198 मरीजों में 605 बुखार व उल्टी-दस्त से पीड़ित शामिल रहें। प्राथमिक इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर 588 मरीजों को घर भेज दिया गया। लेकिन बीमारी से गंभीर 17 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। दो बजे ओपीडी बंद होने के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.