अल्मोड़ा, मार्च 6 -- होली पर्व के बाद जिला अस्पताल में एक बार फिर से मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार की सुबह से ही अस्पताल पहुंचने वालों का तांला लगा रहा। गत दिनों जहां 400 से 500 ओपीडी हो रही थी, वहीं शुक्रवार को ओपीडी 600 के पार पहुंच गई। अधिकतर रोगी खांसी, बुखार तथा पेट दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। पीलिया के भी रोगी बढ़ने लगे हैं। सीएमएस डॉ. तपन शर्मा ने बताया कि अस्पताल में दवा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से खान-पान में भी ध्यान देने को कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.