बदायूं, अप्रैल 17 -- सरकारी अस्पतालों में उपचार लेना है तो अब आधार कार्ड लेकर ही जिला पुरूष एवं महिला अस्पताल में आयें। देहात के अस्पताल पर भी इलाज के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। अब पर्चा भी ऑनलाइन बनने लगा है। आधार कार्ड के नंबर के साथ ऑनलाइन पर्चा बनाया जा रहा है। पंजीकरण की सुविधा आभा एप पर कर दी गई है। ऑनलाइन पंजीकरण व सिस्टम पर शासन का विशेष जोर है। शासन की सख्ती के बाद जिला अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा ही अधिकांश बनाये जा रहे हैं। जिला पुरुष अस्पताल में ऑनलाइन पर्चा बनाने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा के लिए 211 के मेडिकल प्रमाण पत्र बने 31 मार्च के बाद यह व्यवस्था एक अप्रैल से शतप्रतिशत लागू होगी। आधार कार्ड के नंबर के साथ ओपीडी में ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इसी तरह से इमरजेंसी में भी आधार कार्ड के नंबर से ऑनल...