फिरोजाबाद, मई 11 -- मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में भर्ती एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चनौरा निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र पुत्र बंशीलाल काफी समय से बीमार चल रहा था। 25 अप्रैल को कुछ लोग उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा गए, जहां चिकित्सा कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के वार्ड नंबर चार में रेफर कर दिया था। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गया-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन में मिला अज्ञात शव, यात्रियों में मची अफरातफरी परिवार का कोई सदस्य पास में नहीं होने के कारण उसके शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पुलिस को सूचना दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...