मऊ, जून 29 -- मऊ, संवाददाता। जिला चिकित्सालय में सोमवार को इलाज के नाम पर पैसे मांगने का मामला सामने आने पर सनसनी फैल गई। सीएमएस डॉ. धनंजय ने बताया कि मामले को लेकर जांच की जा रही है, जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। रामपुर बेलौली के मर्यादपुर गांव की मनभावती देवी के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों पर इलाज के नाम पर धन मांगे जाने का आरोप लगाया है। मर्यादपुर निवासी मनभावती देवी सीने में दर्द और सांस की बीमारी को लेकर उपचार कराने के लिए अस्पताल आई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...