मुरादाबाद, सितम्बर 5 -- स्वाइन फ्लू का संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है। बड़ी संख्या में लोग लक्षणों के चलते स्वाइन फ्लू की आशंका वाले मरीज के तौर पर देखे जा रहे हैं, लेकिन, मुरादाबाद के मंडलीय जिला अस्पताल में अभी इसकी विधिवत जांच शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल प्रशासन ने रैपिड जांच की व्यवस्था तो कर दी है, लेकिन, आरटीपीसीआ जांच अभी शुरू नहीं हो सकी है। सीएमएस डॉ.प्रदीप वार्ष्णेय का कहना है कि शासन से आरटीपीसीआर जांच किट मंगाई गई हैं इनके पहुंचने में थोड़ी देर हो रही है। जैसे ही किट पहुंचेंगी स्वाइन फ्लू के आशंकित मरीजों की आरटीपीसीआर जांच शुरू करा दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...