हरिद्वार, मई 7 -- हरिद्वार, संवाददाता। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं हरिद्वार की ओर से गुरुवार को जिला चिकित्सालय स्थित रक्तकेंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। सुबह से लगातार हो रही बारिश के बावजूद कर्मचारियों और रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ शिविर में भाग लिया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार गुप्ता और रक्तकेंद्र प्रभारी डॉ. रविन्द्र चौहान ने माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान उन्होंने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंद मरीजों की म...