रामपुर, जनवरी 6 -- जिला अस्पताल में अब चिकित्सक आनलाइन तरीके से मरीजों को परामर्श देते नजर आएंगे। मंगलवार से इसकी विधिवत रूप से शुरूआत भी हो गई। यहां चिकित्सकों के कक्ष में कंप्यूटर रखवा दिए गए हैं, जिन पर मरीजों के इलाज से संबंधित डाटा आनलाइन सुरक्षित रहेगा। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने जिला अस्पताल में पहुंचकर आनलाइन ओपीडी का विधिवत तरीके से शुभारंभ किया। अभी चिकित्सकों के कमरा नंबर तीन और 11 में कंप्यूटर रखवाए गए हैं। जिन पर चिकित्सक मरीज का डाटा सुरक्षित रखेंगे। अब चिकित्सक के पास कोई मरीज इलाज के लिए आता है तो उसकी बीमारी और इलाज की अवधि का सारा विवरण कंप्यूटर में दर्ज रहेगा, जिससे उसके उपचार को कम समय में बेहतर तरीके से पूरा किया जा सकेगा। अभी तक अस्पताल में आनलाइन तरीके से मरीजों के पर्चे बनाए जा रहे थे। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. ब्रजेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.