रामपुर, जनवरी 6 -- जिला अस्पताल में कंप्यूटर द्वारा ओपीडी की शुरूआत हो गई। मंगलवार को ओपीडी में दो चिकित्सकों के कक्ष में कंप्यूटर लगा दिए गए। अब ये चिकित्सक कंप्यूटर पर पर्चा देखकर मरीज को परामर्श देंगे। सीएमओ डा. दीपा सिंह ने जिला अस्पताल की आनलाइन ओपीडी का शुभारंभ किया। सीएमएस डा. ब्रजेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि अभी ओपीडी में दो चिकित्सकों के कमरे में कंप्यूटर लगाए गए हैं। बाकी चिकित्सकों के कमरों में भी कंप्यूटर रख दिए जाएंगे। अब सभी चिकित्सक कंप्यूटर के माध्यम से ही मरीज को परामर्श देते नजर आएंगे। इससे यह फायदा होगा कि मरीज का सारा विवरण चिकित्सक के कंप्यूटर में सेव रहेगा तो उसके बीमारी के इतिहास के बारे में सही समय पर पता चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...