जिला अस्पताल में आज फिर से अल्ट्रासाउंड और इएनटी मरीजों को इलाज की सुविधा प्रारंभ
शामली, जून 16 -- शामली। गत दिनों पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद, जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी के कारण बंद पड़े ओपीडी कक्षों को अब आंशिक रूप से राहत मिलने लगी है। सोमवार को इएनटी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रवीन त्यागी और रेडियोलॉजिस्ट डॉ. भुजवीर सिंह ने जिला अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। अब मंगलवार से जिला अस्पताल में दो ओपीडी कक्ष पुनः शुरू किया जाएगा। जिला अस्पताल से पांच चिकित्सकों के स्थानांतरण से पहले रोजाना डेढ हजार के करीब मरीजों के ओपीडी पर्चे बनाए जाते थे, लेकिन चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या करीब 25 फिसदी घट गई। क्योंकि यहां करीब पांच ओपीडी चिकित्सकों की कमी के चलते बंद हो गई थी। यह भी पढ़ें- गोगरी: अनुमंडल अस्पताल का 13 डॉक्टर-स्टाफ का डिप्टेशन सदर मेंचिकित्सकों का कार्यभार संभाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.