अयोध्या, अप्रैल 17 -- अयोध्या, संवाददाता। जिला अस्पताल में अव्यवस्थित तरीके से बिखरे बिजली के तार मिल जाएंगे। इस तरह से फैले हुए बिजली के तार से शार्ट सर्किट की आशंका है। गर्मी के मौसम में लोड बढ़ने से शार्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भी एक्टिव हो गया है। जिला अस्पताल के अधीक्षक ने विभागीय जेई को सभी खराब तारों को ठीक करने के लिए आदेश जारी किया है। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के कारण अस्पताल में एसी, पंखे, कूलर व अन्य उपकरण चलने की वजह से विद्युत का लोड बढ़ जाता है। अस्पताल में कई जगह पर तार बिखरे हुए है। कई जगह पर लटकते हुए तार भी दिख जाएंगे। सीएमएस कार्यालय के सामने आयुष्मान वार्ड जाने वाले रास्ते पर दीवाल के सहारे केबल दिखाई देती है। इसी तरह ब्लड बैंक की बाहरी दीवारों पर हाई वोल्टेज तार गुजर रहा है। जो बरसात में सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.