देहरादून, जनवरी 30 -- नई टिहरी। जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत समेत अनेक सफाई कर्मी अस्पताल में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि बीती रात बीमार महिला को एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके अलावा ऑक्सीजन सिलेंडर भी आधा-अधूरा दिया गया। जिससे रास्ते मे मरीज की मौत हो गई। वार्ता के लिए मौके पर सीएमओ डॉ श्याम विजय पहुंचे। सभी ने अव्यवस्थाओं को लेकर रोष जाहिर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...