पिथौरागढ़, मार्च 6 -- पिथौरागढ़ होली पर्व के लंबे अवकाश के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां महज छह घंटे के भीतर ही नौ सौ से अधिक रोगी चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में दिनभर भीड़ भाड़ रही। नगर के बीडी पांडे जिला अस्पताल में तीन दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को ओपीडी हुई। सुबह से ही जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेरीनाग सहित अन्य इलाकों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से लोगों को पर्ची बनाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी कक्ष, पैथोलॉजी लैब आदि के बाहर जगह-जगह लोग कतार लगाकर खड़े नजर आए। चिकित्सकों ने बताया कि अधिकतर लोग बुखार, सर्दी-जुकाम से पीड़ित मिले। इधर पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने आमजन से सतर्कता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.