जिला अस्पताल में अमरनाथ यात्रियों का फिटनेस प्रमाण पत्र हुआ निशुल्क
हरिद्वार, मई 13 -- हरिद्वार, संवाददाता। अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों के लिए जिला अस्पताल से जारी होने वाले फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए यात्रियों को अब कोई शुल्क नहीं देना होगा। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरवी सिंह ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फिटनेस प्रमाण पत्र निशुल्क जारी करने के आदेशों के बावजूद जिला अस्पताल में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से भारी शुल्क वसूल रहा था। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान में बुधवार के संस्करण में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने पर जिला अस्पताल प्रबंधन ने निशुल्क फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यात्रियों ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अस्पताल प्रशासन डीजी हेल्थ कार्यालय के निर्देशों को दरकिनार कर फिटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.