नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के कक्ष संख्या-17 में अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा है। कार्य दिवस में सुबह 8:30 बजे से लोग स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते हैं। दोपहर 1:30 बजे तक स्वास्थ्य परीक्षण होगा। अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 220 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं, गुरुवार को 119 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। सभी फिट पाए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...