चित्रकूट, जनवरी 31 -- चित्रकूट। संवाददाता जिला अस्पताल में अब 24 घंटे एक्सरे होंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने आउटसोर्सिंग संस्था के जरिए चार अतिरिक्त एक्स-रे टेक्नीशियन रखे जाने की स्वीकृत प्रदान की है। इसके साथ ही अस्पताल में एक्सरे की होने वाली दिक्कतों से लोगों को निजात मिलेगी। एक्सरे टेक्नीशियनों की कमी, ओपीडी में रोगियों की बढ़ती संख्या तथा अस्पताल में एक्स-रे परामर्श के लिए आने वाले रोगियों लगातार हो रहे इजाफे को देखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है। ताकि रोगियों को सुगमता एवं समयबद्ध रूप से एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। डीएम पुलकित गर्ग ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने चार अतिरिक्त एक्सरे टेक्नीशियन को आउटसोर्सिंग संस्था के माध्यम से संविदा पर रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.