बागपत, मई 11 -- बागपत। अब जिला अस्पताल में मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब अंगूठा लगाते ही मरीजों को पर्ची मिल जाएगी। सोमवार से यह पहल शुरू हो गई। तीन काउंटर पर पर्ची बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई। अधिकारियों का कहना है कि कुछ समय बाद दो और काउंटर शुरू होंगे, जिससे पर्ची काउंटर पर भीड़ नजर नहीं आएगी। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती थी। मोबाइल न होने की वजह से कर्मचारियों के पास जाकर घंटों लाइन में लगने के बाद पर्ची बनवाने को मजबूर होना पड़ता था। जिनके पास मोबाइल थे, उन्हें क्यूआर कोड स्कैन करना पड़ता था। जिसके बाद मरीजों को टोकन लेने के बाद पर्ची काउंटर की लाइन में लगना पड़ता था। इस लंबी प्रक्रिया के बाद उपचार कराते थे। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व...