बागेश्वर, जून 25 -- देवेंद्र, बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां भर्ती मरीजों का हाल जाना। तीमारदारों से अस्पताल से मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन को सफाई व्यवस्था और बेहतर करने को कहा। बारिश से पहले अस्पताल के छतों में लगी टंकियों की सफाई करें। नालियों में दवा का छिड़काव करें। जल जनित बीमारियों से दूर रहने के उपाय करें। विधायक ने ने ​निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपचार कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों से सीधा संवाद किया गया। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल पहुंचे विधायक गड़िया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...