जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, बोले, सब वार्डों में लगवाएं कूलर
मुरादाबाद, जून 1 -- जिलाधिकारी राजेंद्र पैंसिया सोमवार को मंडलीय जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए सभी वार्डों में कूलर लगवाने, बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित कराने और इमरजेंसी वार्ड के सामने के एरिया को गार्डन के तौर पर विकसित किए जाने का निर्देश चिकित्साधिकारियों को दिया। सोमवार को जिलाधिकारी सुबह सवा आठ बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी, सारी वार्ड का निरीक्षण किया। उस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने अस्पताल में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने को कहा। डीएम इसके बाद फर्स्ट फ्लोर पर स्थित मेडिकल और सर्जिकल वार्ड में गए। सभी वार्डों में कूलर लगना सुनिश्चित करने को कहा। अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय ने बताया कि अस्पताल के वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.