बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। शहर के प्रमुख चौराहों पर अतिक्रमण और जाम की समस्या लाइलाज बनती जा रही है। रोजाना प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। नगर पालिका परिषद ने सोमवार को लोगों के लिए सुगम आवागमन के दृष्टिगत जिला अस्पताल चौराहे पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चौराहे के दोनों पटरियों पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी अंगद गुप्ता के अगुवाई में टीम जेसीबी और टैक्टर-ट्राली के साथ जिला अस्पताल पहुंची। सड़क की दोनों पटरियों पर अवैध रूप से दुकानदारों की ओर से पान की गुमटी और दुकानों के सामने सामान रखकर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। नपा टीम को जेसीबी के साथ पहुंचने पर चौराहे पर हड़कंप मच गया। टीम ने जेसीबी और ट्राली के साथ सड़क पर उतरी। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.