बांदा, मार्च 21 -- बांदा। संवाददाता जिला अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बावजूद लोगों की बाइकें चोरी हो रही हैं। पैलानी थाने के भाथा गांव निवासी रामभवन गुप्ता गुरुवार को अपने बच्चे की दवा करने जिला अस्पताल आया। डाक्टरों को दिखाने के बाद लौटा तो परिसर से उसकी नई बाइक गायब हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर बाइक ले जाते दिख रहे हैं। पुलिस को फुटेज दिखाए तब भी कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई। उधर, चित्रकूट के चंदली बांगर गांव निवासी विकास सिंह जिला अस्पताल में ट्रेनिंग करने आया। गुरुवार को ही सुबह नौ बजे परिसर से उसकी बाइक चोरी हो गई। इसमें फुटेज देखे तो चोर बाइक ले जाते साफ दिख रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...