बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल चौराहे पर लगे बिजली के पोल हटाए जाएंगे। डीएम के निर्देश पर बिजली विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है। अधीक्षण अभियंता खुर्शीद अहमद का कहना है कि ओवरहेड लाइन हटाने के लिए तीन से चार पोल के बीच में अंडरग्राउंड केबल डाला जाएगा। बजट की व्यवस्था होते ही इस पर काम कराया जाएगा। गिदही से जिला अस्पताल होते हुए जिला महिला अस्पताल तक आने वाले स्वतंत्र फीडर के लिए जिला अस्पताल चौराहे पर डबल पोल लगाया गया है। पहले यह लाइन अंडरग्राउंड आ रही थी, लेकिन रख-रखाव के अभाव में जिला अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्ताल तक की अंडरग्राउंड लाइन ध्वस्त हो गई। इसके बाद जिला अस्पताल से लेकर जिला महिला अस्पताल तक ओवरहेड 33 केवी लाइन दौड़ा दी गई है। इसी लाइन से मालवीय रोड स्थित विद्युत उपकेंद्र को भी जोड़ा गया है। जिला अस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.