बस्ती, जून 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला अस्पताल चौराहे को अतिक्रमण मुक्त करने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के नेतृत्व में जर्जर पोलों और सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। मुख्य मार्ग होने के कारण इस चौराहे पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। जिला अस्पताल स्थित होने से यहां हमेशा भीड़-भाड़ बनी रहती है, जिसके चलते राहगीरों को जाम का सामना करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे मरीजों को परेशानी होती है। मंगलवार को ईओ के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ जिला अस्पताल चौराहे पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। टीम को देखते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया और कई लोग अपना...