बस्ती, दिसम्बर 10 -- बस्ती। जिला अस्पताल चौराहा व उसके आस-पास के लगभग 2000 घरों की जलापूर्ति ठप है। चौराहे पर बिजली का पोल लगाने के दौरान सड़क के नीचे मौजूद जलकल की पाइप लाइन टूट गई थी। टूटी हुई पाइप लाइन से लगातार पानी बह रहा था। जलकल कर्मियों ने पाइप से आपूर्ति बंद करा दी है, लेकिन अभी मरम्मत नहीं कराया जा सका है। जिला अस्पताल के पास लग रहे जाम की समस्या से निजात के लिए वहां लगे पोल को शिफ्ट किया जाना था। रविवार देर रात बिजली कर्मियों ने नया पोल लगा दिया। पोल लगाने के दौरान सड़क के नीचे मौजूद जलकल की लाइन फट गई। जलापूर्ति शुरू होने पर उसमें से बड़ी मात्रा में पानी बहना शुरू हो गया। इस बात की शिकायत जलकल विभाग को हुई। टीम मरम्मत के लिए संसाधन जुटा रही थी। फिलहाल पानी की आपूर्ति बंद करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...