जिला अस्पताल गेट के पास जाम से मरीज परेशान
भदोही, जून 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल गेट के पास इन दिनों नाला निर्माण चल रहा है। नाला निर्माण के चलते मरीजों और एंबुलेंस चालकों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल के पास नाला का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में कार्यदायी संस्था द्वारा कई स्थानों पर गिट्टी गिराकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में आए दिन लग रहे जाम से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को तीखी धूप के बीच दोपहर में लगे जाम में फंसे लोगों को काफी हैरान होना पड़ा। हालांकि कुछ समय बाद जाम खत्म हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। एक तरफ पटरी पर फल विक्रेताओं का अतिक्रमण तो दूसरी तरफ नाला खनकर छोड़े जाने से इलाज को आए मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मरीज लेकर आए एंबुलेंस चालक सायरन बजाते रहते हैं, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.