जिला अस्पताल को समर्पित की गईं पांच व्हीलचेयर
बरेली, जून 3 -- बरेली। जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों और जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए पंजाबी महासभा ने बुधवार को पांच आधुनिक व्हीलचेयर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को समर्पित कीं। साथ ही संस्था की ओर से भविष्य में भी अस्पताल की आवश्यक जरूरतों में सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। महासभा के संरक्षक गुलशन आनंद ने कहा कि व्हीलचेयर उपलब्ध होने से गरीब, बुजुर्ग, दिव्यांग और बेसहारा मरीजों को अस्पताल परिसर में आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष संजय आनंद, अमित अरोड़ा, राजकमल भसीन, देवराज चंडोक, अनुपम कपूर, सोनू अरोड़ा, गोपी, उमंग बत्रा, संजीव सोही, प्रिंस सोढ़ी, संजीव आनंद, संजीव गुलाटी, वीर लेदर, कमल सूरी, भूपेंद्र सिंह और रंजीत सिंह काका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- दो सौ जरूरतमंदों को दिए गए उपकरण यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.