वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी। जिला अस्पताल में गुरुवार को चौबेपुर के भंदहा कला निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग ध्रुवनारायण सिंह को भर्ती कराया गया। उन्हें लू लगने की आशंका जताई जा रही है। 103 डिग्री बुखार होने पर उन्हें हीट वेव वार्ड में शिफ्ट किया गया। इससे पहले बुधवार को 50 वर्षीय गुड्डू को इसी तरह भर्ती किया गया था। जिला अस्पताल में गर्मी को देखते हुए तैयारियां की गई हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेम प्रकाश की निगरानी में एक टीम गठित की गई है। सीएमएस डॉ.आरएस राम ने बताया कि 18 बेड का हीट वेव वार्ड संचालित है। संभावित मरीजों की सूचना के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिससे टीम तुरंत अलर्ट हो सके। यह भी पढ़ें- झुलसाती गर्मी से लू का खतरा डायरिया-वायरल के मरीज बढ़े गुरुवार से बर्फ की सिल्ली की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.