जिला अस्पताल के सफाईकर्मियों ने 13 जुलाई से हड़ताल की चेतावनी दी
नोएडा, जुलाई 3 -- नोएडा, सौम्य मिश्र। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल के सफाई कर्मचारियों ने 13 जुलाई से हड़ताल की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और ठेका कंपनियों पर उनका आर्थिक और श्रम संबंधी शोषण करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि वर्ष 2018 में उनका मासिक वेतन 10 हजार रुपये से घटाकर 6500 रुपये कर दिया गया था। अखिल भारतीय मजदूर परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 13 जुलाई अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि वे बीते करीब 16 वर्ष से सेवाएं दे रहे हैं। इतनी लंबी अवधि बीतने के बाद भी उन्हें स्थाई नहीं किया गया। उनका मासिक वेतन 10 हजार रुपये से घटाकर 6500 रुपये कर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.