आगरा, जनवरी 1 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में मामों के समीप संचालित जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्यॉय को मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी कराने के नाम पर दस हजार रुपये मांगना भारी पड़ा। सोशल नेटवर्किंग वीडियो वायरल होने के बाद वार्ड ब्यॉय के विरुद्ध फार्मासिस्ट ने शहर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में जिला अस्पताल में तैनात प्रभारी फार्मासिस्ट इमरजेंसी सेवा संयुक्त जिला चिकित्सालय कासगंज प्रदीप कुमार भारद्वाज ने बताया है कि गत दिवस सोशल नेटवर्किंग पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया कि जिला अस्पताल में तैनात वार्ड ब्यॉय राजपाल यादव द्वारा हड्डी फ्रैक्चर की झूठी रिपोर्ट बनवाने के नाम दस हजार रुपये मांगे गए हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल नेटवर्कि...